लालकुआं: आजादी के अमृत महोत्सव के तहत केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट के नेतृत्व में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने के लिए ने आज शहीद स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया।

लालकुआ विधानसभा क्षेत्र के बिन्दूखत्ता पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट का भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन किया जिसके बाद उनके नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में राष्ट्रीय ध्वजों के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पद यात्रा शहीद स्मारक से बिंदुखत्ता को रवाना हुई जो निकाली गई जो काररोड बाजार से होते हुए गांव के विभिन्न स्थानों से होते ढलान चक्की पहुंची जिसके बाद यात्रा का समापन हुआ।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर पूरा देश अमृत महोत्सव मना रहा है। ऐसे में हर घर तिरंगा लहराए यह हम सब की जिम्मेदारी होनी चाहिए। इस अवसर पर स्थानीय विधायक डॉ मोहन बिष्ट ने भी शहीदों को नमन किया और तिरंगा यात्रा में केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ यात्रा में भाग लिया।

इस दौरान यात्रा में क्षेत्रीय विधायक डाँ मोहन सिंह बिष्ट, जिलाअध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, जिला पंचायत सदस्य कमलेश चदौला, सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण खाती, युवा नेता रमेश कुनियाल, दुग्ध संघ के पूर्व अध्यक्ष भरत नेगी, महेश फुलारा, गोविंद बोरा, कमल मिश्रा, नवीन पपोला, कमल जोशी, जगदीश पन्त, संजय भट्ट, सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस द्वारान स्कूल के बच्चों में भी उत्साह दिखाई दिया।