लालकुआं: युवा समाजसेवी लाखन सिंह मेहता ने दी होली की शुभकामनाएं
लालकुआं। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने वाले युवा समाजसेवी और मेहता एंटरप्राइजेज के ओनर लाखन सिंह मेहता ने समस्त प्रदेशवासियों को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रंगों का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। होली आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है। उन्होंने कहा कि हमें इस पर्व को मिलजुलकर और सकारात्मक भावना के साथ मनाना चाहिए।
लाखन सिंह मेहता ने युवाओं से अपील की कि वे सुरक्षित और मर्यादित ढंग से होली मनाएं तथा समाज में सद्भाव का संदेश दें। उन्होंने कामना की कि यह त्योहार सभी के जीवन में नई ऊर्जा और खुशियों के रंग भर दे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना