लालकुआं: यहां ओवरटेक के चक्कर में हुआ सड़क हादसा, 2 वाहन भिड़े, दो युवकों की हालत गंभीर,…..देखें वीडियो
लालकुआं। हल्द्वानी से लालकुआं की ओर आ रहे दो वहां ओवरटेक के चक्कर में नेशनल हाईवे में आपस में भिड़ गए। जिसमें होंडा कंपनी के छोटा हाथी में रखे आधा दर्जन से अधिक नई मोटरसाइकिलें सड़क में बिखर गई। जबकि ट्रक एवं छोटा हाथी के चालक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें गंभीरावस्था में हल्द्वानी स्थित एस टी एच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, गोरापड़ाव स्थित होंडा शोरूम से आधा दर्जन मोटरसाइकिलें लेकर छोटा हाथी लालकुआं की ओर को आ रहा था, कि तभी मोतीनगर चेक पोस्ट के ठीक सामने निर्माणधीन सड़क से गुजरते समय अचानक उक्त छोटा हाथी ने ट्रक से ओवरटेक किया इसी दौरान सामने से आ रहे वाहन से बचने के चक्कर में अपना वाहन ट्रक की ओर मोड़ दिया।
जिससे ट्रक और छोटा हाथी में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें आधा दर्जन नई मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त होकर सड़क में बिखर गई, वही ट्रक एवं छोटा हाथी दोनों क्षतिग्रस्त हो गए, साथ ही दोनों के चालक भी घायल हो गए। जिसमें छोटा हाथी के चालक की हालत अधिक गंभीर बनी हुई है। वही राहांगीरों द्वारा दोनों को हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।
लालकुआं पुलिस की मौजूदगी में पुलिस एवं प्रत्यक्षदर्शियों ने सड़क में बिखरी नई मोटरसाइकिलों को किनारे लगाकर लगभग 15 मिनट बाद हाईवे का यातायात सुचारू करवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे