लालकुआं: यहां देर रात फिर पहुंचा भालू, मचा हड़कंप…देखें वीडियो
लालकुआं। रेलवे स्लीपर फैक्ट्री में देर रात एक बार फिर भालू के पहुंच जाने के चलते क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। एक दिन पहले वन विभाग ने भालू का रैस्क्यू कर उसे जंगल में पहुंचाया था।
गौरतलब है कि मंगलवार को एक वयस्क मादा भालू इसी स्लीपर फैक्ट्री में आ धमका था जिसके बाद रात भर वन विभाग द्वारा चले रेस्क्यू अभियान के बाद बुधवार को सुबह तड़के उसे रेस्क्यू कर तराई पूर्वी वनप्रभाग के जंगल में छोड़ दिया गया था लेकिन गुरुवार की देर रात्रि फिर भालू के आगमन से लोगों में दहशत व्याप्त है तथा मिल के कर्मचारी भालू को जंगल की ओर खदेड़ने का प्रयास किया और घटना की सूचना वन विभाग को दी गई।
गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि स्लीपर फैक्ट्री में भालू के पुनः पहुंच जाने की सूचना उन्हें मिल चुकी है, वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंच गया है, वह रेस्क्यू टीम के प्रशिक्षित सदस्यों को लेकर मौके पर पहुंच रहे हैं, विदित रहे की टांडा के जंगल में पानी का अभाव होने के चलते जंगली जानवर आबादी की ओर को रुख कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!