लालकुआं: विधायक डॉ मोहन बिष्ट के प्रयासों से बिंदुखत्ता में 15 वर्ष से विद्युतीकरण पर लगी रोक हटी,…..आदेश हुए जारी
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र के हजारों लोगों के लिए एक सबसे बड़ी राहत की खबर है लालकुआं विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट की मेहनत रंग लाई है। डॉ मोहन सिंह बिष्ट ने एक बड़ी समस्या से हजारों की आबादी को राहत दिलाई है ।लालकुआं विधानसभा के सबसे बड़े बिन्दुखत्ता गांव में पिछले 15 वर्ष से विद्युतीकरण की समस्या का स्थाई निदान हो गया है।
बिंदुखत्ता में विद्युतीकरण पर लगी रोक हट गई है, उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अनिल कुमार निदेशक संचालन जगदीश प्रसाद ने विधायक डॉ मोहन सिंह बिष्ट को पत्र देकर इस बात का प्रमाण दिया है कि अब बिंदुखत्ता में मीटर लगाए जाने और विद्युतीकरण होने की राह आसान हो चुकी है जिसके लिए विभाग ने पत्र जारी कर दिया है ।



संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार