लालकुआं: यहां नशीले इंजेक्शन व दवाईयों की तस्करी करते युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। श्री प्रहलाद नारायण मीणा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा जनपद में चलाये जा रहे नशे के विरूद्व अभियान के तहत एवं जनपद में अपराधिक प्रवृत्ति के आरोपियों के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही किये जाने हेतु जनपद के समस्त थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिये गये।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी महोदय लालकुआं के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली लालकुआं श्री डी0आर0 वर्मा के द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत वरि0उ0नि0 प्रकाश सिंह मेहता (दित्तीय), कानि0 443 नापु0 कमल विष्ट, कानि0 902 चन्द्र शेखर के द्वारा 02 किमी रेलवे पटरी के पास चैकिंग के दौरान अभियुक्त रोहित उर्फ रोहिद पुत्र बदलू निवासी पन्त कालौनी वार्ड न0 8 निकट गैस एजेन्सी किच्छा उ0सि0नगर उम्र 32 वर्ष को उसके कब्जे अवैध 15 अदद Avil ,Pheniamine maleate Injection 10 ML, 15 पैक्ड सिरींज DISPO VAN, 15 टैवलेट Buprenorphine 0.5 mg के साथ गिरफ्तार किया गया । जिसके आधार पर थाना लालकुआं पर एफ0आई0आर0 नंबर- 269/23 धारा 8/22 एनडीपीएस एक्ट बनाम रोहित उर्फ रोहित उपरोक्त पंजीकृत किया गया ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad