लालकुआं: रेलवे स्टेशन के कंप्रेसर रूम में लगी भीषण आग,….मचा हड़कंप
लालकुआं। रेलवे स्टेशन में फिटलाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में अचानक लग गई। वही आग लगने से रेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। उक्त अग्निकांड में लाखों रुपए की रेल संपत्ति के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। उक्त अग्निकांड स्थल से 10 मीटर की दूरी में खड़ी पेट्रोलियम पदार्थ वाली रेलगाड़ी तक आग नहीं पहुंच पाने के चलते बड़ा हादसा होने से बच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार की शाम लगभग पौने नों बजे रेलवे स्टेशन के पिट लाइन के समीप स्थित कंप्रेसर रूम में से तेज आग की लपेट निकलने लगी। जिन्हें देखकर रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया। वही अपरा तफरी के माहौल के बीच रेल कर्मियों ने आग बुझाने की कार्यवाही शुरू की। वहीं उक्त कंप्रेसर रूम से 10 मीटर की दूरी में स्थित यार्ड में खड़ी आईओसी डिपो को पेट्रोलियम पदार्थ लाने वाली रेलगाड़ी को आनन-फानन में वहां से हटाया गया तथा डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
रेलवे सूत्रों के मुताबिक उक्त कंप्रेसर रूम में रखें लाखों रुपए के रेल उपकरण जलकर राख हो गए हैं। जिसकी सूचना मंडल मुख्यालय को दे दी गई है। इधर रेलवे स्टेशन के स्टेशन प्रबंधक पुष्कर सिंह ने बताया कि संभवतः शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है, तथा आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। फिलहाल कंप्रेसर रूम में लगी आग से रेल प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण