लालकुआं: यहां नहर में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस शिनाख्त में जुटी

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के मोटाहल्दू के जयपुरबीसा की नहर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है.

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

हल्दूचौड़ पुलिस चौकी उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि जयपुरबीसा की नहर में बहकर अज्ञात व्यक्ति का शव आया है, सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला और उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है, वहीं शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

उपनिरीक्षक त्रिभुवन सिंह के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष लग रही है. मृतक के सिर में चोट के निशान भी हैं. प्रथम दृष्टया बताया जा रहा है कि शव हल्द्वानी से बहकर नहर में गया होगा. पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त होने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा.

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad