लालकुआं: देर रात यहां ट्रक और बाइक की हुई टक्कर, युवक की दर्दनाक मौत
लालकुआं। नगर से नगला की ओर को जा रही मोटरसाइकिल की ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में ट्रक से हुई भिड़ंत के चलते मोटरसाइकिल सवार की एसटीएच चिकित्सालय में ले जाते समय दर्दनाक मौत हो गई, पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दे दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार की रात लगभग 9:15 बजे लालकुआं से किच्छा की ओर मोटरसाइकिल संख्या:-यूपी 25सीडब्ल्यू/ 5779 जैसे ही लालकुआं ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में पहुंचा था तभी 16 टायरा ट्रक संख्या:-यूपी 25ईटी/ 6049 के चालक ने अचानक लापरवाही से ट्रक मोड़ दिया, मोटरसाइकिल सवार जब तक कुछ समझ पाता तब तक उक्त मोटरसाइकिल और ट्रक की सीधी भिड़ंत हो गई, दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार का हेलमेट पूरी तरह टूट कर चकनाचूर हो गया, मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस की 112 सेवा द्वारा तुरंत ही घायल को हल्द्वानी अस्पताल की ओर को ले जाया जा रहा था रास्ते में आई 108 में उसे शिफ्ट कर दिया गया, सुशीला तिवारी हॉस्पिट हल्द्वानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा दुर्घटना की जानकारी मोटरसाइकिल सवार मोहम्मद इस्लाम पुत्र हफीक अहमद उम्र 36 वर्ष ग्राम कुमरा तहसील इज्जतनगर जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) के परिजनों को दे दी है। मृतक उत्तराखंड में फेरी लगाकर कपड़ों की बिक्री किया करता था, जो कि पूरे दिन भर की बिक्री कर शाम को बरेली स्थित अपने घर को जा रहा था कि यह दुर्घटना घटित हो गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!