लालकुआं: तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में मारी टक्कर, भाई-बहन की हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में मचा कोहराम
लालकुआं। हल्दूचौड़ क्षेत्र में बाइक और पिकअप की आपस में भिड़ंत में भाई-बहन की दर्दनाक मौत हो गयी। इस हादसे से मृतकों के घर में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना हल्दूचौड़ हनुमान मंदिर के पास की है। रेखा जोशी पत्नी तारा दत्त जोशी (42) निवासी दीना डी क्लास हल्दूचौड़ अपने भाई पंकज जोशी पुत्र स्व. ईश्वर दत्त जोशी (34) निवासी खैरनी, सिमलाकोट, पार्टी चंपावत किसी काम से बाइक पर जा रहे थे। जैसे ही दोनों हल्दूचौड हुनमान मंदिर के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार में आई पिकउप ने उन्हें टक्कर मार दी।
इससे बाइक पर पीछे बैठी रेखा जोशी छिटकर सड़क पर ही आ गिरी, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट लग गई और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं बाइक चल रहे पंकज जोशी भी इस हादसे में पिकअप से टक्कर लगने पर कुछ दूर घिसटते चले गए, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने भीषण दुर्घटना देख तुरंत पुलिस को फोन किया और जख्मी पंकज को हल्द्वानी के सुशीला तिवारी चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान पंकज ने दम तोड़ दिया।
दुर्घटना के बाद चालक पिकअप को लेकर फरार हो गया, पुलिस पिकअप की तलाश में जुटी है, इधर भाई बहन की मौत से जहां उनके परिजनों में कोहराम मचा हुआ है वहीं क्षेत्र में शोक की लहर है।


ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!