नैनीताल: यहां दोस्तों के संग घूमने आए दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल की स्विमिंग पूल में नहाने के दौरान मौत
नैनीताल। शहर के समीपवर्ती भुजियाघाट के बलौत रिसोर्ट में स्विमिंग पूल पर नहाने के दौरान दिल्ली पुलिस का कांस्टेबल बेहोश हो गया। अस्पताल ले जाने पर डाक्टर ने मृत घोषित करते हुए सिर पर चोट लगने या हार्ट अटैक को प्राथमिक कारण बताया है।
पुलिस के अनुसार प्रेम नगर, गली नंबर चार, चरखी दादरी हरियाणा निवासी सतपाल पुत्र दयानंद दिल्ली पुलिस में बतौर कांस्टेबल तैनात थे। सतपाल शुक्रवार को दिल्ली पुलिस में ही तैनात अपने दोस्त सर्व सैनी और मनीष यादव के साथ नैनीताल घूमने आए थे। अधिक वर्षा के कारण मार्ग बंद होने की सूचना मिलने पर उन्होंने हल्द्वानी से 10 किमी आगे भुजियाघाट के समीप बलौत रिसोर्ट में कमरा बुक करा लिया।
रिसोर्ट स्वामी विकास किरौला ने बताया कि तीनों ही दोस्त शुक्रवार शाम बैठकर शराब पी थी। इसके बाद तीनों रिसोर्ट के स्विमिंग पूल में नहाने चले गए। करीब 7:30 बजे अन्य पर्यटकों ने होटल कर्मचारियों को बुलाकर सतपाल के स्विमिंग पूल में बेसुध हो जाने की सूचना दी। जिसके बाद निजी वाहन से कर्मचारी उसे लेकर बृजलाल अस्पताल हल्द्वानी पहुंचे। यहां से सतपाल को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
चौकी इंचार्ज नरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। प्रथम दृष्टया युवक की मौत का कारण पूल में जंप मारने के दौरान सिर टकराने अथवा हार्ट अटैक माना जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण अधिक स्पष्ट होगा। पुलिस होटल कर्मचारियों और दोस्तों से भी पूछताछ कर रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण