नैनीताल: यहां लीसा फैक्ट्री में धधकी आग, लाखों का नुकसान
नैनीताल। रामगढ़ ब्लॉक के प्यूड़ा स्थित दियारी गांव में मौजूद लीसा फैक्ट्री में अचानक आग भड़क गई और देखते ही देखते लाखों का लीसा और बिरोजा आग की भेंट चढ़ गया। फैक्ट्री में लगी आग से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
वन पंचायत सरपंच भीम बिष्ट ने बताया कि शाम लगभग साढ़े पांच बजे लीसा फैक्ट्री में लीसे का संशोधन चल रहा था कुछ कर्मी वहां मौजूद थे मगर इसी बीच किसी कर्मी की लापरवाही से अचानक आग तेज भड़क गई और आग ने पास रखे लीसे और बिरोजे के ड्रम को अपनी चपेट में ले लिया।
ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग बेकाबू होती चली गई। अल्मोड़ा से पहुंची दमकल वाहन की टीम ने भी आग पर काबू पाने की जद्दोजहद की। देर शाम तक आग नहीं बुझाई जा सकी थी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार