नैनीताल: यहां बरसाती नाले में पलटी बस, मची चीख पुकार,…..देखें वीडियो
रामनगर। उत्तराखंड में लगातार हो रही बरसात से जनजीवन अस्त व्यस्त है बरसात से जहां पहाड़ों में भारी भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही है तो वहीं मैदानी क्षेत्रों में नदी नाले उफान पर है. रामनगर में एक बार फिर से बारिश का कहर देखने को मिला है, जिला नैनीताल के रामनगर में धनगढ़ी पुल में यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले के बह गई बस में कुल 35 लोग सवार थे, कुछ लोगों को मामूली चोट आई हैं,। मौके पर मौजूद जेसीबी की मदद से सभी लोगों को बचा लिया गया है।
हादसा उस वक्त हुआ जब एक यात्रियों से भरी बस बरसाती नाले को पार करने की कोशिश कर रही थी कि तभी अचानक पानी के तेज बहाव में बस पलट गई मौके पर चीख-पुकार मच गई लेकिन दूसरी तरफ मौजूद जेसीबी की मदद से लोगों को तुरंत बचा लिया गया, फिलहाल सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, इस जगह पूर्व में भी कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं लेकिन लोग उससे सबक नही ले रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!