नैनीताल: देर रात कैंची धाम के निकट ड्रिंक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, तीन की मौत एक घायल
लनैनीताल। शनिवार देर रात कैंची धाम के निकट एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में महिंद्रा XUV500 गहरी खाई में गिर गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को SDRF ने सुरक्षित निकाल लिया।
पुलिस चौकी खैरना से SDRF को सूचना मिली कि कैंची धाम के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है और उसमें चार लोगों के सवार होने की आशंका है। सूचना मिलते ही पोस्ट खैरना से निरीक्षक राजेश जोशी के नेतृत्व में SDRF की टीम तुरंत मौके के लिए रवाना हुई।
मौके पर पहुंचकर पता चला कि अल्मोड़ा से हल्द्वानी जा रही एक बारात की गाड़ी रतिघाट क्षेत्र में लगभग 60 मीटर गहरी खाई में जा गिरी थी। दुर्गम पहाड़ी इलाका, गहरी खाई, रात का अंधेरा और कठिन परिस्थितियों के बावजूद SDRF टीम ने बिना समय गंवाए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।
कड़ी मशक्कत के बाद SDRF ने एक घायल को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जबकि तीन लोगों के शवों को खाई से बरामद किया गया। SDRF की त्वरित कार्रवाई से घायल की जान बचाई जा सकी, हालांकि हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद