नैनीताल: कल नैनीताल समेत इन क्षेत्रों में स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद,..डीएम ने जारी किया आदेश
नैनीताल, 22 सितंबर। ऐतिहासिक श्री नंदा देवी महोत्सव के समापन और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन कार्यक्रम को देखते हुए नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में 23 सितंबर को सभी शिक्षण संस्थान और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी ललित मोहन रायल ने बताया कि 23 सितंबर को नंदा देवी महोत्सव का विधिवत समापन भव्य शोभायात्रा और मां नंदा-सुनंदा के डोला विसर्जन के साथ होगा। इसके अलावा भवाली और भीमताल नगर क्षेत्रों में भी डोला विसर्जन कार्यक्रम प्रस्तावित हैं।
धार्मिक आयोजनों के चलते नैनीताल, भवाली और भीमताल में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और पर्यटकों के पहुंचने की संभावना है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा और सुगम आवागमन के लिए यह निर्णय लिया गया है।
आदेश के अनुसार नैनीताल, भवाली और भीमताल नगर क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी, अशासकीय, निजी विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विश्वविद्यालयों में 23 सितंबर को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।
जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। आदेश का अनुपालन नहीं करने वाले संस्थानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, ASP समेत 14 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी
आज का राशिफल (22 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (21 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!