नैनीताल: टेस्ट में कम नंबर आए तो किशोरी ने फांसी लगाकर दे दी जान
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र में एक किशोरी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मौके पर पहुची पुलिस ने किशोरी के शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर के प्रतिष्ठित स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा सोमवार को विद्यालय में पेपर देने गई थी। घर लौटने के बाद किशोरी ने अपने पिता को फोन कर बताया कि पेपर में कुछ सवालों के जवाब उससे गलत हो गए हैं, जिससे वो काफी आहत थी। जिसपर किशोरी के पिता ने उसे काफी समझाने का प्रयास किया। लेकिन किशोरी फिर भी परेशान थी।
जिसपर उसके पिता ने घर फोन कर परिजनों को बेटी के पास भेजा लेकिन, उनके पहुंचने तक किशोरी फंदे में झूली हुई थी, जिसपर उन्होंने आनन फानन में किशोरी को फंदे से नीचे उतारा और अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि किशोरी के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि किशोरी अपने माता पिता की इकलौती संतान थी। उसके माता पिता दोनों ही नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय में कार्यरत हैं। वहीं किशोरी भी अपने विद्यालय की होनहार छात्रा थी। जो पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतिविधियों में भी अव्वल थी। किशोरी के आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाने से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण