नैनीताल : यहां डंपर की चपेट में आने से रेस्टोरेंट व्यवसायी की मौत, परिवार में मचा कोहराम..
नैनीताल। पर्वतीय क्षेत्र में हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। नैनीताल जनपद से दुखद सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जिसमें अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक सवार रेस्टोरेंट व्यवसाई की मौत हो गई है घटना से इलाके में शोक की लहर दौड़ गयी मृतक सियाल बाड़ी क्षेत्र में रेस्टोरेंट चलाते थे
प्राप्त समाचार के मुताबिक सुयालबाडी़ क्षेत्र निवासी व्यापारी नवीन सुयाल (38) पुत्र टीका राम सुयाल अपनी बाइक से किसी कार्य से अल्मोडा़ की ओर जा रहे थे। हाईवे पर नैनीपुल बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की विपरीत दिशा से आ रहे डंपर की चपेट में आ गए। हादसे में नवीन गंभीर रुप से घायल हो गए। आनन फानन में गंभीर रुप से घायल व्यापारी को निजी वाहन से सीएचसी सुयालबाडी़ ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार किया। नाजुक हालत में उसे हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया पर रास्ते में ही नवीन ने दम तोड़ दिया।
हादसे में व्यापारी की मौत से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय लोगों के अनुसार नवीन बेहद मिलनसार स्वभाव का थे। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार