नैनीताल: यहां नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, एक आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश जारी
नैनीताल। जिले के रामनगर क्षेत्र से एक नाबालिग छात्रा के साथ दरिंदगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि कुछ युवकों ने छात्रा को नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म किया और इस वारदात का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64 में मुकदमा दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार, रामनगर के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली नाबालिग छात्रा को आरोपियों ने किसी खाद्य पदार्थ में नशीला तत्व मिलाकर खिलाया, जिसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपियों ने इस घिनौनी करतूत का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल कर दिया।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पीड़िता का बयान दर्ज किया। पुलिस ने वीडियो से संबंधित डिजिटल साक्ष्य भी जुटाए हैं। रामनगर कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और बाकी की तलाश में पुलिस की कई टीमें छापेमारी कर रही हैं।
स्थानीय लोगों में आक्रोश
वारदात के बाद क्षेत्र के लोगों में गुस्सा है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष मदन जोशी ने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि यह रामनगर की शांत फिज़ा को बिगाड़ने की साजिश है। उन्होंने कहा कि अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द नहीं हुई, तो सड़कों पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और जांच में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और जल्द ही मामले का पूरा खुलासा किया जाएगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!