नैनीताल: यहां शादी की खुशियां बदली मातम में, मामा की शादी की तैयारियों में लगे भांजे की सड़क हादसे में हुई मौत
नैनीताल। यहां भवाली मार्ग में स्थित जोख़िया के समीप एक स्कूटी व बाइक की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार भगवत सिंह मुक्तेश्वर के भटेलिया का रहने वाला था जो अपने साथी के साथ कल होने वाली मामा की शादी का सामान लेने नैनीताल को आ रहा था। कि तभी जोखिया के समीप नैनीताल से भवाली की ओर आ रही पल्सर बाइक की स्कूटी से भिड़ंत हो गयी। हादसे में स्कूटी चालक भगवत सिंह के सिर पर गंभीर चोटे आई। जिसे स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं स्कूटी सवार दूसरा युवक व बाइक सवार नाबालिग भी हादसे में चोटिल हो गए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार