नैनीताल घूमकर वापस लौट रहे सैलानियों की गाड़ी पलटी,…तीन घायल
हल्द्वानी। कालाढूंगी थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते देर रात एक स्कॉर्पियो वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से खाई में जा गिरा. जिसमें सवार तीन पर्यटक घायल हो गए. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां घायलों का उपचार चल रहा है. बताया जा रहा है कि पर्यटक नैनीताल घूम कर वापस लौट रहे थे, तभी उनका वाहन हादसे का शिकार हो गया।
पुलिस के मुताबिक घटना बीते देर रात की है, जहां कालाढूंगी क्षेत्र में नैनीताल तिराहे से आगे रामनगर रोड पर टेड़ी पुलिया बैंड पर एक DL2CM0071 नंबर की स्कार्पियो अचानक अनियंत्रित होकर रोड से खाई में जा गिरी. जिसमें तीन लोग सवार थे. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
जिसके बाद मौका पर पहुंची पुलिस टीम ने सभी घायलों को रेस्क्यू कर 108 की मदद से अस्पताल भेजा.जहां घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है. वहीं हादसे में घायल तीनों लोग दिल्ली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में बदलेगा मौसम! ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, इन जिलों में बारिश के आसार; जानें 29 अक्टूबर तक का अपडेट
उत्तराखंड: राशन कार्ड धारकों के लिए जरूरी खबर! इतनी तारीख तक करा लें ई-केवाईसी, नहीं तो निरस्त हो सकता है राशन कार्ड
आज का राशिफल (24 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे