नैनीताल: यहां आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों के साथ गौशाला जलकर राख
नैनीताल। नगर के मांगोली गांव में देर रात आकाशीय बिजली गिरने से दो दुधारू गायों की मौत हो गयी, जबकि गौशाला जलकर राख हो गयी।
जानकारी के मुताविक, नैनीताल जिले के मांगोली गांव में तीन बजे रात बारिश के चलते थान सिंह की गौशाला पर तेज़ आवाज़ के साथ आकाशीय बिजली गिर गयी, जिससे गौशाला में आग लग गयी जिस कारण दोनों दुधारू गायों के साथ गौशाला जलकर राख हो गयी। वहीं, ग्रमीणों द्वारा आननफानन में आग पर काबू पाया जाता, तब तक थान सिंह की दो दुधारु गायों के साथ गौशाला जलकर राख हो गयी। हलांकि कुछ लोगो का कहना है की आग लगने का कारण अभी संदिग्ध है ।
थान सिंह का कहना की उनकी आजीविका गायों के दूध पर ही निर्भर थी। उन्होंने प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद