लालकुआं में रेलवे द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही, कॉलोनी वासियों के घरों में 7 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के चस्पा किये नोटिस
लालकुआं। रेलवे द्वारा एक बार फिर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही शुरू करने से जहां क्षेत्र में हड़कंप मच गया है, आज पुलिस प्रशासन के साथ रेलवे विभाग की टीम ने बंगाली कॉलोनी क्षेत्र में जाकर नपाई शुरू कर दी है। रेलवे अब स्टेशन के विस्तारीकरण को लेकर दर्जनों पक्के मकानों को तोड़ने की कार्यवाही में जुट गया है।

तहसीलदार लालकुआं व कोतवाल लालकुआं के साथ सैकड़ो की संख्या में बंगाली कॉलोनी पहुंचे रेलवे के कर्मचारियों ने जैसे ही वहां बने पक्के मकानों की नपाई तथा नोटिस बांटने की कार्यवाही शुरू की तो कॉलोनी वासियो में हड़कंप मच गया। वही आक्रोशित लोग रेलवे अधिकारियों पर बिफर पड़े, उनका कहना था कि 50 से अधिक वर्षों से वह लोग कॉलोनी में निवास कर रहे हैं और साथ ही रेलवे द्वारा पूर्व में अपनी चाहर दीवारी बनाकर डिमार्केशन भी कर दिया है, इसके बावजूद पुनः मकान को तोड़ने की कार्यवाही करना पूरी तरह अनुचित और गैर कानूनी है।
वही क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि जिस भूमि की रेलवे द्वारा माप जोक की जा रही है वह रेलवे की है ही नहीं।

इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा बिष्ट, कोतवाल डीआर वर्मा सहित रेलवे के कई अधिकारी मौके पर मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!