हरेला पर्व पर भाजपा बिंदुखत्ता मंडल का हरियाली अभियान, मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला के नेतृत्व में हुआ विशाल पौधरोपण

ख़बर शेयर करें 👉

बिंदुखत्ता। हरेला पर्व के पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी बिंदुखत्ता मंडल ने पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के उद्देश्य से विशाल वृक्षारोपण एवं पौधा वितरण अभियान चलाया। मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न स्थानों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों को पौधे वितरित कर उनकी देखभाल करने और पर्यावरण को हरा-भरा बनाने का आह्वान किया गया।

मंडल अध्यक्ष नवीन सिंह पपोला ने कहा कि हरेला उत्तराखंड की संस्कृति और प्रकृति से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। यदि प्रत्येक नागरिक एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण मिल सकेगा।

कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पूरन बोरा, मंत्री हरीश लाल, कोषाध्यक्ष हरेंद्र रौतेला, सोशल मीडिया प्रभारी विपिन गिरी गोस्वामी, युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज कोरंगा, महिला मोर्चा अध्यक्ष किरण खड़ायत, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष शंभूनाथ गोस्वामी, किसान मोर्चा अध्यक्ष कैलाश जोशी, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नंदकिशोर, युवा मोर्चा महामंत्री योगेश कुमार, महिला मोर्चा महामंत्री कविता दानू, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष दीपा भट्ट, विमला देवी, शक्ति केंद्र संयोजक मोहन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता लक्ष्मण जग्गी एवं गुलाब सिंह कार्की सहित विभिन्न बूथ अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक और बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण का संकल्प दोहराया।