भीमताल: यहां रोडवेज बस खाई में गिरी, एक बच्चे समेत चार की मौत, कई घायल
भीमताल। नैनीताल जिले के भीमताल में आज बड़ा हादसा हो गया। अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस भीमताल-रानीबाग मोटर मार्ग के आमडाली के पास 1500 फिट गहरी खाई में जा गिरी। बस के खाई में गिरने से बस में सवार 27 लोग छिटककर इधर-उधर गिर पड़े। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जिनमें दो महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि कई गंभीर घायल हैं।
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचा है। घायलों को रस्सी और कंधों पर रखकर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सड़क पर लाया गया है। सड़क से सीएचसी भीमताल ले जाया गया है। रेस्क्यू अभियान जारी है।
प्रशासनिक अमला अलर्ट हो गया है। सुशील तिवारी को अलर्ट पर रखा गया है। 15 एम्बुलेंस हल्द्वानी भेजी गई है। बड़े स्तर पर बचाव दल चल रहा है। खड़ी चढ़ाई होने से मरीजों को लाने में परेशानी हो रही है।
एसपी एसपी सिटी, नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र ने बताया कि घायलों को इलाज के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी भेजा जा रहा। सड़क दुर्घटना में नैनीताल पुलिस व राहत बचाव दल का रेस्क्यू अभियान जारी है। अब तक 24 घायल यात्रियों का सकुशल रेस्क्यू किया गया है।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात