(बड़ी खबर) नैनीताल के इन ब्लॉकों में बदली स्कूल टाइमिंग: सुबह 7 से 1 बजे तक होंगी कक्षाएं, आदेश जारी
नैनीताल। जनपद में बढ़ती गर्मी और हीटवेव के खतरे को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों के समय में बड़ा बदलाव किया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गोविन्द राम जायसवाल द्वारा जारी आदेश के अनुसार हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकासखंड के विद्यालयों का संचालन अब सुबह के समय किया जाएगा।
जारी कार्यालय आदेश के मुताबिक छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा सुबह 6:45 बजे आयोजित होगी, जबकि कक्षाएं सुबह 7:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक संचालित की जाएंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है और 15 मई 2026 तक प्रभावी रहेगा।
यह निर्देश पर्वतीय क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों पर लागू नहीं होगा। शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि बढ़ती गर्मी और हीटवेव के कारण बच्चों को होने वाली परेशानी को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना