नैनीताल: जिले में पंचायत चुनाव का दूसरा चरण शांतिपूर्ण संपन्न, 76.07% मतदान दर्ज

ख़बर शेयर करें 👉

सीडीओ अनामिका और एडीएम विवेक राय ने किया मतदान केंद्रों का निरीक्षण

दिव्यांग और वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा, 202 मतदाताओं ने लिया लाभ

जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने पर जताया आभार

चारों विकास खंडों में मतदान का जोश, मतदान केंद्रों पर दिखी लंबी कतारें

हल्द्वानी, 28 जुलाई 2025 (सू.वि.):- नैनीताल जनपद के चारों विकास खंडों में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन-2025 के द्वितीय चरण का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के दौरान मतदाताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

शांतिपूर्ण मतदान, मतदाताओं में उत्साह

जनपद के भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकास खंडों में मतदान प्रक्रिया सुबह 8 बजे प्रारंभ हुई। सभी मतदान केंद्रों पर मतदान शांति और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

मुख्य विकास अधिकारी एवं उप निर्वाचन अधिकारी नैनीताल अनामिका ने हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा एवं मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

अपर जिलाधिकारी विवेक राय के साथ जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों ने भी जिले के सभी मतदान केंद्रों का दौरा कर मतदाताओं को उपलब्ध कराई गई सुविधाओं की समीक्षा की। अधिकारियों ने सुनिश्चित किया कि मतदान प्रक्रिया पारदर्शी और निष्पक्ष रूप से संपन्न हो।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर

मतदान प्रतिशत में उत्साहजनक वृद्धि

नैनीताल जिले के भीमताल, हल्द्वानी, रामनगर और कोटाबाग विकास खंडों में मतदान सुबह 8 बजे प्रारंभ हुआ। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, भीमताल में 81.11%, हल्द्वानी में 73.61%, रामनगर में 75.13% और कोटाबाग में 79.35% मतदान दर्ज किया गया। कुल औसत मतदान लगभग 76.07% रहा।

दिव्यांग एवं वरिष्ठ मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा

निर्वाचन के दौरान 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं और दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष सुविधा सुनिश्चित की गई। कुल 202 मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाया, जिनमें 142 दिव्यांग और 60 वरिष्ठ नागरिक शामिल रहे। नोडल अधिकारी के निर्देशन में मतदान केंद्र तक पहुंचाने और सुरक्षित घर वापसी की सुविधा उपलब्ध कराई गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान

शांतिपूर्ण एवं सफल मतदान संपन्न होने पर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने निर्वाचन अधिकारियों, कार्मिकों, सुरक्षा बलों और मतदाताओं का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad