लालकुआँ: हल्दूचौड़ में 17 वर्षीय किशोरी की मौत से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
लालकुआँ। हल्दूचौड़ क्षेत्र के बच्चीधर्मा गांव में बुधवार को 17 वर्षीय किशोरी की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही लालकुआँ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, बच्चीधर्मा निवासी हेम पांडे की 17 वर्षीय बेटी नेहा पांडे घर पर अकेली थी। घटना के समय उसकी मां हंसी पांडे सब्जी लेने बाजार गई हुई थीं। घर लौटने पर उन्होंने बेटी को कमरे में मृत अवस्था में देखा, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया और तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही कोतवाल ब्रजमोहन राणा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। बाद में फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। बताया जा रहा है कि किशोरी मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के चलते दिल्ली के एक निजी अस्पताल में उपचाराधीन थी। हालांकि, पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद से परिवार में शोक की लहर है, जबकि पूरे क्षेत्र में इस दुखद घटना को लेकर चर्चा बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (30 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
(बड़ी खबर) हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े बैलेट पेपर
हल्द्वानी: MBPG कॉलेज के बाहर छात्र गुटों में भिड़ंत, छात्राओं के बीच भी चले लात-घूंसे; पुलिस ने खदेड़ा