(बड़ी खबर) हल्द्वानी: MBPG कॉलेज में मतगणना के दौरान हंगामा, ABVP प्रत्याशी धीरज बिष्ट ने फाड़े बैलेट पेपर
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना के दौरान मंगलवार को हंगामा हो गया। अध्यक्ष पद के एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट द्वारा कथित तौर पर बैलेट पेपर फाड़े जाने की बात सामने आने के बाद मतगणना रोक दी गई। घटना के बाद मतगणना स्थल पर कुछ देर के लिए तनावपूर्ण स्थिति बन गई।
वहीं, मतगणना के 10वें राउंड तक अध्यक्ष पद पर निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए हैं। उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार आर्यन बेलवाल को 1015 वोट, एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह को 785 वोट और एबीवीपी के धीरज बिष्ट को 569 वोट मिले हैं।
इस तरह आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 230 वोट आगे चल रहे हैं।
बैलेट पेपर फाड़े जाने की घटना के बाद मतगणना स्थल पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। कॉलेज प्रशासन और संबंधित अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं। फिलहाल मतगणना दोबारा कब शुरू होगी, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
मतगणना प्रक्रिया से जुड़े विवाद और प्रत्याशी की आपत्ति के संबंध में कॉलेज प्रशासन की ओर से आगे की स्थिति स्पष्ट की जानी बाकी है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हिमांशु पांडे अध्यक्ष एवं खुशी मेहता कोषाध्यक्ष निर्वाचित, मोहन कुड़ाई ने दी शुभकामनाएं
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम के लिए 30 हजार से अधिक हस्ताक्षर केंद्र को भेजे, वन अधिकार संगठन ने अजय भट्ट के बयान को बताया चुनावी….