लालकुआं: विधायक मोहन बिष्ट के करीबी सहयोगी सोनू पांडे का हुवा आकस्मिक निधन,…क्षेत्र में शोक की लहर
लालकुआं। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के करीबी सहयोगी और बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर निवासी सोनू पांडे (30) का बुधवार देर शाम निधन हो गया। उनके निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें उपचार के लिए हल्द्वानी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद देर शाम उन्होंने दम तोड़ दिया।
सूत्रों के मुताबिक विषाक्त पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है। हालांकि घटना के कारणों को लेकर अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं।
सोनू पांडे पिछले करीब 15 वर्षों से विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट के साथ सक्रिय रूप से जुड़े हुए थे। क्षेत्रीय विकास कार्यों, सामाजिक कार्यक्रमों और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती थी। क्षेत्र के लोग उन्हें एक सक्रिय, मिलनसार और जनहित के लिए समर्पित युवा के रूप में जानते थे।
उनके असामयिक निधन की खबर से राजनीतिक, सामाजिक और स्थानीय स्तर पर शोक की लहर है। बड़ी संख्या में लोग परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: डीएम ने की बड़ी कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित, राजस्व निरीक्षक पर विभागीय जांच के आदेश
उत्तराखंड: इस जिले में भी कल स्कूलों की छुट्टी का आ गया आदेश
उत्तराखंड: कल इस जनपद के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश
हल्द्वानी: तहसील में डीएम का औचक निरीक्षण, एक साल से लंबित सीमांकन मामलों पर जताई नाराजगी
उत्तराखंड: तहसील से खाली हाथ लौटी विजिलेंस, 20 घंटे बाद वरिष्ठ सहायक और संग्रह अमीन को छोड़ा; जांच अब भी जारी