स्वास्थ्य विभाग ने बिंदुखत्ता में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चलाया अभियान,….एक क्लीनिक किया सीज
लालकुआं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिंदुखत्ता क्षेत्र में झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत की गई ताबड़तोड़ छापेमारी के दौरान पुराना बिंदुखेड़ा क्षेत्र में बगैर वैध कागजातों के चल रहे झोलाछाप क्लिनिक को सीज करते हुए चिकित्सक का चालान कर उसे चार दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय में तलब किया है।
अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ श्वेता भंडारी के निर्देश पर गठित की गई वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने बिंदुखत्ता क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अभियान चलाते हुए छापेमारी शुरू की, सबसे पहले उक्त टीम बिंदुखेड़ा स्थित रामप्रसाद नामक व्यक्ति द्वारा चलाए जा रहे क्लिनिक में पहुंची।
उक्त चिकित्सक भारी संख्या में रोगियों का उपचार कर रहा था, जबकि उसके पास रोगियों को परामर्श देने के कोई भी वैध प्रपत्र नहीं थे, जिस पर स्वास्थ्य विभाग के छापामार दल ने उक्त क्लीनिक को सीज करते हुए चिकित्सक का 500 रुपये का चालान किया, तथा उसे निर्देश दिए कि वह चार दिन के भीतर मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय नैनीताल में अपने वैध प्रपत्रों के साथ उपस्थित हो,
टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर लव पांडे, डॉक्टर के एम गुप्ता तथा डॉक्टर रिचा शुक्ला शामिल थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!