बिन्दुखत्ता में ग्रामीण युवक ने खाया जहर, पड़ोसी पर ब्लैकमेलिंग का लगाया आरोप, जानिए मामला….

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत बिन्दूखत्ता में ग्रामीण द्वारा जहर खा कर जान देने का मामला साणे आया है। पीडित ने सुदखोरो से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया जिसे गम्भीर हालत में हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीडित के पास एक सुसाइड नोट मिला है जिसमें उसने पूरी सच्चाई का जिक्र किया है। वही, पीडित कि पत्नी ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय कि गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार लालकुआ कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत विकासपुरी द्वितीय खैरानी बिन्दूखत्ता निवासी दीपा रावत पत्नी प्रबल रावत ने कोतवाली में तहरीर देते कहा कि उसके पति प्रबल रावत ने लगभग तीन बर्ष पूर्व निजी परेशानियों के चलते एक लाख रुपए अपने पड़ोसी नवीन सिंह दानू निवासी विकासपुरी द्वितीय बिन्दूखत्ता से ब्याज पर लिया था, इसके बदले उसके पति ने उक्त व्यक्ति को ब्लैन्क चैक भी दिये। वही पीडित ने बताया कि तीन महीने बाद उसके पति ने खुदका अपना एलपी ट्रक उक्त व्यक्ति को बेच दिया इसके बाद उसको सिर्फ़ 30 हजार रुपए वापस देने थे कुछ समय बाद उसके पति ने अपनी जमीन नवीन को बेच दी जिसके एवज 2 लाख रुपए बयाना उक्त व्यक्ति से ले लिया था, लेकिन बाद में सौदा रदद हो जाने के बाद पहले कि बची रकम व अतिरिक्त 15 हजार और ब्याज का पैसा उक्त व्यक्ति को वापस कर हिसाब किताब बराबर कर दिया था।

हिसाब किताब बराबर होने के बाद उसके पति ने दिये ब्लैन्क चैक वापस मांगें तो उसने चैक देने से मना कर दिया तथा उसके फोन भी उठाना बंद कर दिया। इसी बीच उक्त व्यक्ति उसके पति को ब्लैकमेल करने लगा तथा कहने लगा तेरे चैक में 4 लाख रुपए कि रकम भरकर तुझे ब्लैकमेलिंग में जेल भिजवा दुगां ।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

वही उक्त व्यक्ति और उसके साथियों द्वारा मिल रही लगातार तरह तरह की धमकियों से उसके पति कि हालत बिगडती चली गई तथा वह परेशान रहने लगा उसने बताया कि आज सुबह लगभग 11-30 बजे उक्त व्यक्ति वह उसके साथी उसके घर आ धमके और उसके पति को गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देते हुए दस लाख रुपए का क्लैम लेने कि धमकी देने लगे इससे तंग आकर उसके पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

जिन्हें गम्भीर हालत में सुशीला तिवारी हल्द्वानी में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है उसने बताया कि उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है जिसमें पुरी सच्चाई का पता चला इधर पीडित की पत्नी ने कोतवाली पुलिस से आरोपी तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ सख्त से सख्त कारवाई की मांग है फिलहाल पुलिस पुरे मामले की जांच कर रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad