आंचल स्टैण्डर्ड “शक्ति“ दूध अब हरे पैंकिग में…..
लालकुआं। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ द्वारा स्टैण्डर्ड दूध अब हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा तथा इसके साथ जल्द ही पर्यावरण संरक्षण हेतु आंचल पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी।
उक्त जानकारी देते हुए अध्यक्ष नैनीताल दुग्ध संघ मुकेश बोरा द्वारा बताया कि एफ.एस.एस.आई. मानकों के चलते नैनीताल जनपद सहित पूरे प्रदेश में आंचल स्टैण्डर्ड “शाक्ति“ दूध अब लाल पौली पैक के स्थान पर हरे पौली पैक में उपभोक्ताओं को उपलब्ध कराया जायेगा। पुराने पोली स्टॉक के चलते अभी एक लीटर पैकिंग साइज का स्टैण्डर्ड दूध लाल रंग के पौली में ही उपभोक्ताओं को उपलब्ध करया जा रहा है। आंचल दूध की पैकिंग कलर को लेकर उपभोक्ताओं में किसी तरह की कोई भ्रान्ति न हो इसलिए संघ प्रबन्धन द्वारा यह निर्णय लिया गया है।
वही, श्री बोरा ने कहा कि ने कहा कि पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए शीघ्र ही जनपद में आंचल दूध पौलीथीन वापसी योजना चलाई जायेगी जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बाजार में बढते व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा को देखते हुए आंचल ब्रान्ड का अधिकाधिक प्रचार प्रसार भी होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल रहेंगे बंद
आज का राशिफल (06 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!