लालकुआं में कुल इतना प्रतिशत हुआ मतदान, देखें किस वार्ड में कितने पड़े वोट…
लालकुआं। नगर पंचायत चुनाव में मतदाताओं ने भारी उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कुल 83.12 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया, जो क्षेत्र में मतदाताओं की सक्रियता और लोकतांत्रिक प्रक्रिया के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।

मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी-लंबी कतारें देखी गईं। महिलाओं, बुजुर्गों, और युवाओं ने बढ़-चढ़कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न हुआ, और किसी भी तरह की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद
अब सभी प्रत्याशियों की किस्मत मत पेटियों में बंद हो चुकी है। चुनाव के परिणाम के लिए प्रत्याशी और समर्थक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रमुख मुकाबला भाजपा और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच माना जा रहा है।
अब सभी की निगाहें चुनाव परिणाम पर टिकी हुई हैं, जो यह तय करेगा कि अगला नगर पंचायत अध्यक्ष कौन होगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!