बिंदुखत्ता पहुंचे सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित कर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। प्रदेश के कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री श्री गणेश जोशी ने बिंदुखत्ता में कारगिल शहीद स्मारक में शहीदों को नमन करते हुए शहीद स्मारक पर पुष्प चक्र अर्पित किये तथा बिन्दुखत्ता के सैकड़ों पूर्व सैनिकों का परिचय प्राप्त करते हुए उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की। उन्होंने पूर्व सैनिकों के द्वारा की जा रही मांगो को केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री से मिलकर उनके समाधान का हरसंभव प्रयास किये जाने की बात की। श्री जोशी ने बिन्दुखत्ता पूर्व सैनिक संगठन को एक लाख की सहायता राशि दिये जाने की घोषणा की ।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी की, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा!

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रदेश में चार धामों के अलावा पांचवा धाम सैनिक धाम है। जिसको लेकर प्रदेश की सरकार शहीदों के कल्याण के लिये कई कार्य कर रही है बिन्दुखत्ता के सैनिकों के लिये सामुदायिक भवन बनाया जायेगा जिसके लिये शहीद स्मारक के निकट जगह भी स्वीकृत हो चुकी है जिसका कार्य जल्द शुरू किया जायेगा। उन्होंने कहा सरकार पूर्व सैनिकों के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने कहा पूर्व सैनिकों की जो भी समस्यायें हैं उनका समाधान सरकार युद्व स्तर पर कर रही है। उन्हांने सैनिकों से अपील की है कि रोजगार देने वाले बनो। उन्होंने कहा हमें मेक इंन इंडिया का नारा साकार करना है। इसके लिए हमें आगे आना होगा। उन्होंने कहा उत्तराखण्ड को 2025 तक हर क्षेत्र में अग्रणी हो इसके लिए निरंतर कार्य किये जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी की, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा!

श्री जोशी ने कहा कि सैनिक आजीविका एवं प्रशिक्षण केन्द्र के लिए 1 बीघा भूमि के लिए वन विभाग से स्वीकृति मिल गई है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत प्रदेश में 1631 यूनिट स्थापित की गई है। जिसमें कुल 12904 लोंगो को रोजगार मिल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: सेंचुरी पल्प एंड पेपर मिल अब आईटीसी की, इतने करोड़ रुपये में हुआ सौदा!

इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल गंगा सिंह बिष्ट, ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष खिलाफ सिंह दानू, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, लक्ष्मण सिंह खाती, मनोज जोशी, नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष जगदीश पंत, दीपक जोशी, रामसिंह पपोला, कुंदन चुफाल, प्रकाश आर्या, चंचल सिंह कोरंगा, प्रताप सिंह बिष्ट, दलवीर सिंह कफोला, शंकर सिंह चुफाल, इंद्र सिंह पनेरी, प्रकाश चंद्र मिश्रा, हरीश रजवार, गोविंद फुलारा, खंड विकास अधिकारी निर्मला जोशी और देवेंद्र सिंह बिष्ट सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।