उत्तराखंड: यहां जंगल लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ ने बनाया निवाला, शव बरामद
रामनगर। कॉर्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) के ढेला रेंज के जंगल में लकड़ी बीनने गई महिला को बाघ अन्य महिलाओं के बीच से उठा ले गया। दो घंटे की मशक्कत के बाद वनकर्मियों ने उसका शव बरामद किया।
जानकारी के मुताबिक, सांवल्दे पश्चिमी निवासी दुर्गा देवी (50) पत्नी स्व. दान सिंह सुप्याल रविवार शाम चार बजे छह-सात महिलाओं के साथ जंगल में लकड़ी बीनने गई थी। महिलाओं के अनुसार जब वह सड़क से दो सौ मीटर की दूरी पर थी, तभी घात लगाए बाघ ने बीच में मौजूद दुर्गा देवी पर हमला किया। बाघ महिला को लेकर जंगल के अंदर घसीटकर ले गया। महिलाओं ने घटना की सूचना ढेला रेंज के बबलिया चौकी पर वनकर्मियों को दी। वन कर्मियों की टीम महिला को तलाश करने के लिए जंगल में गई। हवाई फायर करते हुए सड़क से चार किलोमीटर अंदर महिला का शव बरामद हुआ। महिला के सिर का कुछ हिस्सा बाघ खा चुका था।
कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के उपनिदेशक दिगांथ नायक ने बताया कि ग्रामीणों को जंगल में लकड़ी बीनने नहीं जाने को कहा जाता है लेकिन वे नहीं मान रहे हैं। आज महिला का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा के पति का काफी समय पहले देहांत हो चुका है। इकलौती बेटी की शादी के बाद वह गांव में अकेले रहती थी और आसपास पड़ोस के लोग ही उसका ध्यान रखते हैं। खाना बनाने के लिए लकड़ी के इंतजाम को वह समय-समय पर जंगल जाती रहती थीं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!