मोटहल्दू क्षेत्र में घरों में घुस कर लूटपाट करने वाली महिला को ग्रामीणों ने चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ा
लालकुआं। कोतवाली के हल्दूचौड़ पुलिस चौकी अंतर्गत मोटहल्दू क्षेत्र में एक संदिग्ध महिला को आखिरकार ग्रामीणों ने खड़कपुर गांव में चोरी करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह महिला को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस चौकी ले गई. पूछताछ के बाद महिला को छोड़ दिया गया. वहीं एक पीड़ित परिवार ने महिला के खिलाफ तहरीर दी है. पुलिस पूरे मामले में की जांच कर रही है. वहीं घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार पिछले कई दिनों से संदिग्ध महिला क्षेत्र में बर्थ डे का निमंत्रण देने के बहाने घर में घुस कर चोरी कर रही थी. उक्त महिला के खिलाफ तमाम शिकायतों के बावजूद पुलिस केवल सीसीटीवी फुटेज ही खंगालने में लगी रही. बताया जा रहा है कि उक्त महिला ने दो दिन पहले भी स्कूटी से आकर एक घर में बर्थडे पार्टी का न्योता देने के बहाने घुसकर चोरी का प्रयास किया. लेकिन घर की महिलाओं ने महिला को चोरी करते हुए देखा, लेकिन वह स्कूटी लेकर फरार हो गई.
ग्रामीणों ने बताया कि उक्त महिला रविवार शाम एक घर में घुसकर लैपटॉप चोरी कर भाग रही थी. तभी घर वालों ने उक्त महिला को पकड़ लिया. जिसके बाद सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने उसे ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया और पुलिस चौकी ले गई. पुलिस का कहना है कि उक्त महिला से पूछताछ कर उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया है. पूरे मामले की जांच की जा रही है. एक परिवार द्वारा महिला के खिलाफ तहरीर भी दी गई है. बताया जा रहा है कि बीते दिन उक्त महिला ने एक घर में घुसकर चोरी करने का प्रयास किया, जहां घर वालों ने उसे पकड़ लिया.
बता दें कि पुलिस महिला से पूछताछ करने का हवाला देते हुए कुछ भी बताने से बचती दिख रही है. इधर क्षेत्र के ग्रामीणों ने महिला के खिलाफ लिखित तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की है.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन