उत्तराखंड: यहां शादी समारोह में जा रही कार खाई में गिरी, दो लोगों की मौत, सात घायल
पौड़ी। जनपद के पैठाणी-चोरीखाल मोटर मार्ग पर मलुंडलगा देवखोली के पास शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। नलई से पाबौ की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो व्यक्तियों को रांसी मैदान से एयर लिफ्ट कर एम्स ऋषिकेश भेजा गया है।
थाना पैठाणी के प्रभारी सुनील रावत ने जानकारी दी कि कार में सवार सभी लोग एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे। मलुंडलगा देवखोली के पास वाहन चालक अचानक नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में चालक धर्मेंद्र चौधरी (निवासी बिजनौर) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्री सोनाक्षी और सोनिया गंभीर रूप से घायल हो गईं।
वहीं, कार में सवार पौड़ी जिले के बूंगा गांव की रहने वाली सुनंदा देवी को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे में आरती देवी, आरुषी, पारू देवी और अनिकेत भी घायल हुए हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाला गया। दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है और मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: भाजपा और इंडिया गठबंधन पर राजस्व ग्राम के कानूनी प्रावधानों को लेकर गुमराह करने का आरोप, 17वें दिन भी धरना जारी
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!