उत्तराखंड : प्रधानाध्यापक को स्कूल से नदारद रहना पड़ा भारी, शिक्षा अधिकारी ने किया निलंबित
पौड़ी। ब्लॉक जयहरीखाल के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोलागाड के प्रधानाध्यापक को शासकीय कार्यों में लापरवाही बरतना व बिना अवकाश के स्कूल से नदारद रहना भारी पड़ गया। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक शिक्षा ने निलंबन आदेश जारी करते हुए प्रधानाध्यापक को उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय जयहरीखाल से संबद्ध कर दिया है। डीईओ बेसिक ने मामले की जांच के लिए बीईओ रिखणीखाल को सौंप 20 दिनों में रिपोर्ट देने के निर्देश दे दिए हैं।
प्राप्त समाचार के अनुसार प्राथमिक विद्यालय कोलागाड़ में सेवारत प्रधानाध्यापक हरित कुमार बीते अप्रैल और मई महीने में कई दिन बिना अवकाश स्वीकृत के स्कूल से नदारद रहे। इसको लेकर उनसे अधिकारियों द्वारा जवाब भी मांगा गया, लेकिन उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया।
मार्च-अप्रैल और मई माह में बायोमेट्रिक उपस्थिति से प्रधानाध्यापक के अनुपस्थिति रहने की भी पुष्टि हुई है, तथा विद्यालय अनुदान का समुचित उपयोग नहीं करने, विभागीय बैठकों में अनुपस्थित रहने, राजकीय कार्यों में सहयोग न करने तथा आरटीई अधिनियम का उल्लंघन करने सहित कई आरोप प्रधानाध्यापक पर लगे हैं।
लिहाजा उप शिक्षा अधिकारी द्वारा मामले की जांच की गई, जिस पर प्रधानाध्यापक हरित कुमार को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही उप शिक्षा अधिकारी कार्यालय से सबद्ध करते हुए अगले 20 दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं: ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्रॉली को लेकर पुलिस से भिड़े नगर पंचायत अध्यक्ष, अभद्रता और शराब की दुकानों में ओवररेटिंग के लगाए आरोप,…देखें वीडियो
आज का राशिफल (11 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी-: दीपावली की छुट्टी पर घर जा रहे युवक को टैक्सी का झांसा देकर लूटा, दो गिरफ्तार
लालकुआं: समाज सेवा की आड़ में रंगदारी का आरोप, 5000 रुपये नहीं देने पर व्यापारी से सरेराह मारपीट; स्वघोषित अध्यक्ष पर FIR
बिंदुखत्ता: लोकगायिका कमला देवी से मिले भाजपा प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी, लोकगीत सुनकर हुए मंत्रमुग्ध