उत्तराखंड में बड़ा हादसा: यहां खाई में गिरी बस, 5 लोगों की मौत, कई घायल
पौड़ी। उत्तराखंड के पौड़ी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मार्ग पर एक बस दुर्घटना होने की जानकारी सामने आई है। प्रशासन की ओर से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया है। फिलहाल, प्राथमिक जानकारी के अनुसार प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 100 मीटर नीचे गिर गई। पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। घायलों को बचाने का सिलसिला जारी है।
जानकारी के मुताबिक, सवारियों से भरी बस एक बस संख्या UK12PB/ 0177 पौड़ी शहर से सेंट्रल स्कूल जाने वाले मार्ग पर सत्याखाल के पास अनियंत्रित होकर 100 मीटर खाई में जा गिरी है। बस पेड़ से टकराकर रुक गई। खाई में गिरने से बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में 5 लोगों के मौत की पुष्टि प्रशासन द्वारा की गई है, जबकि 15 से ज्यादा लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
बताया जा रहा है कि बस पौड़ी से देहलचौरी जा रही रही थी। सभी घायलों को जिला अस्पताल पौड़ी में भर्ती कराया जा रहा है। मौके पर एसडीआरएफ, स्थानीय पुलिस प्रशासन फोर्स के साथ पहुंच चुका है। स्थानीय लोग भी घायलों का रेस्क्यू में मदद कर रहे हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना