पिथौरागढ़ में खौफनाक वारदात: बेटे ने हथौड़े से पिता की बेरहमी से हत्या, रातभर तड़पता रहा घायल
पिथौरागढ़। जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपने ही पिता की हथौड़े से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद घायल पिता पूरी रात तड़पते रहे, लेकिन आरोपी बेटे का दिल नहीं पसीजा। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर पुरान गांव निवासी 50 वर्षीय बिशन राम, जो पेशे से राज मिस्त्री थे, शुक्रवार रात अपने छोटे बेटे गौरव के साथ किसी पुरानी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में गौरव ने घर में रखे हथौड़े से अपने पिता के सिर, छाती और पैर पर ताबड़तोड़ वार कर दिए।
हमले के बाद आरोपी युवक अपने पिता को लहूलुहान हालत में छोड़कर दूसरे कमरे में जाकर सो गया। गंभीर रूप से घायल बिशन राम पूरी रात घर में ही पड़े रहे, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।
शनिवार सुबह करीब आठ बजे बिशन राम के भतीजे सूरज कुमार ने उन्हें गंभीर हालत में देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सीटी स्कैन और एक्स-रे की सलाह दी।
रिपोर्ट आने के बाद ऑपरेशन की तैयारी की जा रही थी, लेकिन दोपहर करीब पौने तीन बजे बिशन राम ने दम तोड़ दिया।
कोतवाली प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे गौरव को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लंबे समय से नशे की लत का शिकार है और इसी कारण परिवार से अलग रह रहा था।
परिजनों का कहना है कि यदि रात में ही घटना की जानकारी मिल जाती तो संभवतः बिशन राम की जान बचाई जा सकती थी। फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप