उत्तराखंड: भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट, कल इन दो जनपदों में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल रहेंगे बंद
पिथौरागढ़/बागेश्वर: उत्तराखंड में बदले मौसम के मिजाज को देखते हुए कुमाऊं मंडल के दो जिलों—पिथौरागढ़ और बागेश्वर—में जिला प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के स्कूलों में एक दिवसीय अवकाश घोषित कर दिया है। यह आदेश शुक्रवार, 28 फरवरी 2025 के लिए जारी किया गया है।
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने इन क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प्रशासन के अनुसार, खराब मौसम के कारण सड़कें अवरुद्ध होने और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है, जिससे छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।


हालांकि, बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही संचालित होंगी। जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों को समय से पहले यात्रा की योजना बनाने और आवश्यक सावधानियां बरतने की सलाह दी है।
स्थानीय लोगों से भी अपील की गई है कि वे खराब मौसम में अनावश्यक यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप