उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा: बोल्डर गिरने से मजदूर की मौत, पांच घायल
पिथौरागढ़। उत्तराखंड में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब धारचूला के तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर नजंग के पास अचानक पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए।
घटना दोपहर करीब 1:30 बजे हुई, जब सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर चाय पी रहे थे। धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह के अनुसार, हादसे में संतोष सिंह (निवासी नौगाड़, दार्चुला) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश सिंह ठकुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके अलावा, चौकीदार वीरेंद्र सिंह और दीपक सिंह को भी चोटें आई हैं, जबकि राकेश जोशी और सुरेश कुमार को मामूली चोटें लगी हैं।
घटना के तुरंत बाद पांगला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को धारचूला अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय प्रशासन ने तेजी से राहत कार्य शुरू किया। साथ ही, स्थानीय लोगों ने भी बचाव कार्य में सहयोग दिया, जिससे घायलों को समय रहते अस्पताल पहुंचाया जा सका। प्रशासन ने पहाड़ी क्षेत्रों में यातायात और निर्माण कार्यों में अधिक सतर्कता बरतने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा