ब्रेकिंग: रुद्रप्रयाग में चारधाम यात्रियों की बस खाई में गिरी, दो की मौत, 10 लापता, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। जनपद रुद्रप्रयाग के घोलतीर क्षेत्र में आज सुबह एक यात्री बस गहरी खाई में गिरकर अलकनंदा नदी में समा गई। हादसे में अब तक दो लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 10 यात्री लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू अभियान जारी है।
जानकारी के मुताबिक हादसा सुबह करीब 8:00 बजे हुआ जब रुद्रप्रयाग से बद्रीनाथ जा रही एक 31 सीटर बस (UK08 PA 7444) स्टेट बैंक मोड़ के पास अचानक हाईवे से नीचे खाई में गिर गई और सीधा नदी में जा समाई। बस में कुल 20 लोग सवार थे, जिनमें चालक भी शामिल है। यात्रियों में अधिकतर राजस्थान के उदयपुर और गुजरात के सोनी परिवार से हैं, जो चारधाम यात्रा पर आए हुए थे।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से अब तक 8 घायलों को रेस्क्यू कर जिला अस्पताल भेजा गया है, जहां उनका इलाज जारी है। दो शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि 10 यात्रियों की तलाश की जा रही है।
घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने मौके पर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है। नदी के तेज बहाव और मुश्किल भौगोलिक परिस्थितियों के चलते राहत कार्य में चुनौतियां आ रही हैं।
आंकड़े अब तक:
- कुल सवारियां: 20
- घायल: 8
- मृतक: 2
- लापता: 10
प्रशासन ने चारधाम यात्रियों और वाहन चालकों से सावधानी बरतने की अपील की है। मुख्यमंत्री कार्यालय भी मामले की लगातार निगरानी कर रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल