उत्तराखंड : यहां खाई में गिरा वाहन, दो लोगों की दर्दनाक मौत, एक घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से दुःखद हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात रुद्रप्रयाग के गुप्तकाशी-छेनागाड़ उछोला सड़क मार्ग पर वाहन संख्या UK13TA0386 दुर्घटनाग्रस्त होकर जोकि सड़क से लगभग 200 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरा वाहन में चालक सहित तीन लोग सवार थे। जिसमें से दो लोगों की मौके पर ही मौत गई और एक घायल है।
स्थानीय लोगों द्वारा हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लिया। पुलिस के मुताबिक हादसे में मृतकों की पहचान सुनील पुत्र वसुदेव उम्र (26) वर्ष निवासी ग्राम उछोला (वाहन चालक) तथा दिलीप लाल पुत्र शेरू लाल उम्र (50) वर्ष निवासी ग्राम क्यार्क बरसूडी के रूप में हुई। जबकि जगदीश सिंह पुत्र इंद्र सिंह उम्र (36) वर्ष ग्राम उछो गंभीर रूप से इस घटना में घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर घायल अवस्था में 108 के माध्यम से हायर सेंटर भेजा गया है। इधर दुर्घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत