टिहरी में बड़ा हादसा; मकान की छत पर जा गिरी यात्रियों की बस, मच गई चीख-पुकार, देखिए वीडियो…
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बद्रीनाथधाम जा रहे यात्रियों की एक बस टिहरी जिले में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई, हालांकि तीन यात्री घायल हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक, उड़ीसा से यात्री बद्रीनाथ धाम की यात्रा पर निकले थे। सोमवार को टिहरी-श्रीनगर मोटर मार्ग पर पौखाल स्यालकुंड के पास बस को होटल के पास रोका गया था, जहां यात्री भोजन कर रहे थे। इसी दौरान चालक बस को साइड में पार्क कर रहा था, तभी बस अचानक अनियंत्रित हो गई और करीब 10 मीटर नीचे बलवीर सिंह के मकान की छत पर जा गिरी।
हादसे के वक्त बस में केवल तीन यात्री मौजूद थे—कैलाश चंद्र शाहू, अनिल शर्मा और पोरी गीता शाहू। तीनों को चोटें आई हैं और उन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से श्रीनगर अस्पताल पहुंचाया गया है।
स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से राहत-बचाव कार्य तुरंत शुरू कर दिया गया था। फिलहाल यात्रियों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्रशासन की ओर से जांच की जा रही है कि बस के अनियंत्रित होने की वजह क्या रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर
लालकुआं: घायल पत्रकार अजय उप्रेती और उनकी पत्नी का हाल जानने पहुंचे पूर्व विधायक नवीन दुम्का, सांसद अजय भट्ट ने भी फोन पर जाना हाल