गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के लिए 55 करोड़ मंजूर, सांसद अजय भट्ट ने जताया आभार!
नैनीताल/उधम सिंह नगर: सांसद एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने गदरपुर-दिनेशपुर-मटकोटा मार्ग के निर्माण के लिए 55 करोड़ रुपये की मंजूरी दे दी है। यह राशि सेंट्रल रोड एंड इंफ्रास्ट्रक्चर फंड (CRIF) के तहत स्वीकृत हुई है।
श्री भट्ट ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर इस सड़क की खराब हालत और पुनर्निर्माण की आवश्यकता पर जोर दिया था। इस अनुरोध के बाद, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए 55 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त किया। सांसद भट्ट ने कहा कि जल्द ही इस लंबे समय से जर्जर पड़े मार्ग का पुनर्निर्माण कार्य शुरू होगा, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!