Uttarakhand : यहां 7 हजार की रिश्वत लेते पटवारी और उसका सहयोगी रंगे हाथ गिरफ्तार
काशीपुर। विजिलेंस की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उधमसिंह नगर जनपद के तहसील काशीपुर में राजस्व उप निरीक्षक और उसके सहयोगी को 7000 ₹ की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान के टोल फ्री न0 1064 पर शिकायत अंकित करायी गयी कि जनपद ऊधम सिंह नगर तहसील काशीपुर, में नियुक्त राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आय प्रमाण पत्र बनाने की एवज में 7000/ रू0 रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता भ्रष्ट कर्मचारी के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही चाहता है।
शिकायत पर सतर्कता अधिष्ठान सैक्टर नैनीताल, हल्द्वानी द्वारा जाँच से प्रथम दृष्टया सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम ने नियमानुसार कार्यवाही करते हुए बुधवार को धर्मेन्द्र कुमार राजस्व उप निरीक्षक (पटवारी) एवं उनके साथ भ्रष्टाचार में लिप्त प्राईवेट व्यक्ति अलाउद्दीन को शिकायतकर्ता से 7,000/- (सात हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये तहसील काशीपुर कार्यालय से रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गित प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जायेगा। निदेशक सतर्कता डॉ0वी0 मुरूगेसन ने ट्रैप टीम को नगद पुरुष्कार से पुरुस्कृत करने की घोषणा की गयी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई