रुद्रपुर में भिड़े दो नाबालिग छात्रों के गुटों में विवाद, फायरिंग में एक नाबालिग को लगी गोली
रुद्रपुर। यहां खेड़ा में दो नाबालिगों के गुटों में विवाद में फायरिंग हो गई। इस फायरिंग में एक नाबालिग को गोली लग गई। मौके से सभी लड़के फरार हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया और उसके परिजनों को सूचना दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार खेड़ा में नाबालिगों के दो गुटों में कुछ दिन पहले विवाद हुआ था। रविवार सुबह खेड़ा निवासी एक नाबालिग लड़का गंगापुर गंगापुर रोड निवासी अपने दोस्त को बुलाने गया था। कुछ देर बाद दूसरे गुट के भी दो-तीन लड़के खेड़ा में आ गए। इस दौरान एक नाबालिग ने फायरिंग कर दी और गंगापुर रोड निवासी नाबालिग के बाए हाथ में गोली लग गई। घायल गंगापुर रोड स्थित विजडम स्कूल में कक्षा आठवीं का छात्र है। सीओ सिटी आशीष भारद्वाज का कहना है आरोपी नाबालिग को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट शिफ्टिंग मामले में बड़ा फैसला, नैनीताल से हल्द्वानी बेलबाबा ले जाने के खिलाफ याचिका खारिज
आज का राशिफल (04 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा