Uttarakhand : एसडीएम की गाड़ी में टक्कर मारने वाले चार आरोपी खनन माफिया गिरफ्तार
काशीपुर। उधमसिंह नगर जनपद के काशीपुर एसडीएम की गाड़ी पर टक्कर मार कर फरार हुए चार खनन माफियाओं को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटना के दौरान उपयोग की गई गाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस अब आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश करने की तैयारी कर रही है।
आपको बतादें कि बीती 22 दिसंबर को एसडीएम अभय प्रताप सिंह टीम के साथ खनन वाहनों की चेकिंग के लिए जैतपुर मोड़ पर पहुंचे। इसी दौरान खनन से भरी कुछ गाड़ियां कुंडेश्वरी की तरफ से आती हुई दिखाई दी। जिनको रोकने के लिए जैसे ही एसडीएम गाड़ी से उतरने वाले थे। उसी दौरान एक क्रेटा गाड़ी ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी। जिससे वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने एसडीएम के चालक दीपक कुमार पुत्र प्रेम सिंह की तहरीर के आधार पर अज्ञात के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया था।
रविवार को मुखबिर की सूचना पर मानपुर रोड से घटना में शामिल रियाज आलम पुत्र शमीम अहमद, शाहरुख अली पुत्र अफसर अली, अरबाज पुत्र भूरा, अरशद पुत्र चंदा निवासी गण घोसीपुरा थाना स्वार जिला रामपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कोतवाल मनोज रतूड़ी, एसएसआई प्रदीप मिश्रा, एसआई नवीन बुधानी, एसआई देवेंद्र सामंत, एसआई संतोष देवरानी, कांस्टेबल सुरेंद्र सिंह, गिरीश मठपाल आदि शामिल रहे।


हल्द्वानी : बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में सुप्रीम कोर्ट सुनवाई के बाद प्रशासन अलर्ट, विभागों के साथ शुरू हुई तैयारियां
आज का राशिफल (26 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं: यहां बाइक सवार भाई-बहन को ट्रक ने मारी टक्कर, भाई की मौके पर मौत, बहन की हालत नाजुक
बिन्दुखत्ता में संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों की भागीदारी
बड़ी खबर! देहरादून में धामी कैबिनेट के 28 फैसले: 1.11 लाख करोड़ का बजट मंजूर, UCC संशोधन सहित कई बड़े प्रस्तावों पर मुहर