उत्तराखंड: यहां डंपर की चपेट में आकर युवक की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोग उतरे सड़क पर
उत्तराखंड के शक्तिफार्म क्षेत्र में रविवार को एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया। रफ्तार से आ रहे खनन सामग्री से लदे डंपर ने टैगोर नगर निवासी सागर मंडल को कुचल दिया। हादसा उस वक्त हुआ जब सागर सड़क पार कर रहा था। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सागर की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक के परिजनों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध खनन का कारोबार चल रहा है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
घटना से नाराज स्थानीय लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। नगर पंचायत शक्तिगढ़ के अध्यक्ष सुमित मंडल भी धरने पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों की मांग है कि अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाई जाए और हादसे के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई हो।
परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि क्षेत्र में अवैध खनन नहीं रुका तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा। फिलहाल मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है और लोगों को शांत करने की कोशिशें की जा रही हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: 101 युवाओं का सरकारी नौकरी का सपना हुआ साकार, सीएम धामी ने सौंपे नियुक्ति पत्र
बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन
लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा
आज का राशिफल (03 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित